पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shambhuganj News If Dowry Is Not Received Father Of Two Children Takes Out Procession For Second Marriage

दहेज नहीं मिला तो दो बच्चों के पिता ने दूसरी शादी के लिए निकाली बारात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकार एक तरफ दहेज उन्मूलन को लेकर राज्य भर में अभियान चला रही है। इसको लेकर सख्त कानून लागू किया है। लेकिन शंभूगंज में ही इस अभियान का असर दहेज लोभियों पर बेअसर पड़ रहा है। रविवार को भी दहेज की मांग पुरी नही होने पर प्रतापपुर गांव के एक शादी सुदा दो बच्चों के पिता ने दूसरी शादी करने लिए बारात निकाली। जबकि पहली प|ी अपने दो बच्चों को लेकर परिजनों के साथ न्याय की गुहार लगाने शंभूगंज थाना पहुंचे। पुलिस ने शिकायत पर दूल्हा का पीछा किया तब तक वह शंभूगंज सीमा पार कर चुका था। नतीजन पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के गुलाबी रजक पिता अशोक रजक की शादी वर्ष 2008 में ही हिन्दु रिति-रिवाज के साथ रोगां गांव के रिंकू कुमारी पति सुभित रजक से हुआ था। शादी के बाद दोनों के बीच बेहतर रिश्ता बना रहा। जिससे दो पुत्री को जन्म दिया। जिसमें बड़ा पुत्री का नाम सुगंधा व छोटी पुत्री का नाम नैना है। गुलाबी रजक पिता अशोक रजक को दहेज की खुमार चढ़ गया और दहेज की मांग को लेकर अपनी प|ी रिंकू कुमारी को तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगा। जिसके बाद रिंकू सप्ताह दिन पूर्व ही अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। इसी बीच गुलाबी रजक पिता अशोक रजक ने गंगा पार में एक लाख रूपया दहेज लेकर दूसरी शादी करने का रिश्ता तय कर लिया। जहां रविवार को ही अचानक ढोल बाजा के साथ सेहरा बांध कर शादी करने दो दर्जन ग्रामीणों को लेकर बारात लेकर चल दिया। जिसकी सुचना ग्रामीणों ने फोन पर गुलाबी रजक के प|ी को दिया।

प|ी एवं उनके परिजनों थाना में शिकायत करते हुए।
खबरें और भी हैं...