पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अवैध तरीके से डंप बालू को किया जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के जीवन दायनी बदुआ एवं लोहागढ़ नदी से हो रहे अवैध बालू के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिले के प्रशासन द्वारा लगातार दो दिनों से छापेमारी अभियान तेज है। इस क्रम में खनन निरीक्षक विजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पौकरी गांव के बदुआ नदी के समीप से बालू माफियाओं द्वारा डंप की गई बालू को जब्त किया है। इसको लेकर उन्होंने पौकरी सहित अन्य गांव के आठ बालू कारोबारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराई है।

खबरें और भी हैं...