- Hindi News
- National
- Shambhuganj News In Holi A Young Woman Coming Home Was Killed In Stone Pelting Of Mischievous Elements While Two People Died In A Vehicle Collision
होली में शरारती तत्वों के पत्थरबाजी मेेें घर आ रही युवती की हुई मौत, जबकि वाहनों की टक्कर में दो लोग मरे
होली के दो दिनों के अंतराल में जिले के जगतपुर गांव, बांका अमरपुर मेनरोड और बौंसी में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई। पहली घटना में शंभूगंज के जगतपुर गांव निवासी रौशन तांती की 18 वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी की जान होली में हुड़दंगियों की भेंट चढ़ गई। युवती यूपी से घर आ रही थी। रूपा कुमारी माह पहले यूपी में किसी रिश्तेदार के यहां गई थी। सोमवार की सुबह ट्रेन से सुल्तानगंज स्टेशन उतरने के बाद युवती ने घर आने के लिए ऑटो रिजर्व किया। रास्ते में बिरनौधा के गोसाईमढ़ी गांव में अपनी मौसी से मिलते हुए छोटे मौसेरे भाई सतीश कुमार के साथ जगतापुर के लिए निकली। जहां बाजार में खपड़ा मोड़ मोकहरी में बीच सड़कों पर शरारती तत्व धूल उड़ा रहे थे और आने-जाने वाले राहगीरों पर कीचड़ फेंक रहे थे। पत्थर लगते ही युवती ऑटो से मूर्छित होकर बीच सड़क पर गिर पड़ी। सतीशव अन्य लोगों ने रूपा को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं, दूसरी घटना में बांका अमरपुर मुख्य मार्ग स्थित पुलिस लाइन समीप एक बाइक पर दो युवक गरनियां निवासी 20 वर्षीय नीरज कुमार साह गांव के राम विलास भारती उर्फ रौशन कुमार के बाइक पर सवार होकर समुखिया मोड़ से गरनियां गांव आ रहे थे। इसी क्रम में एक अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में एकसिंघा गांव के एक युवक प्रदीप कुमार भी आ गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया। बेहतर इलाज के लिए तीनों युवकों को मायागंज रेफर कर दिया गया। मायागंज ले जाने के क्रम में ही नीरज कुमार की मौत हो गई। जबकि अन्य दोनों जख्मी राम विलास भारती व प्रदीप कुमार का उपचार मायागंज में कराया जा रहा है। मौत से आक्रोशित नीरज कुमार साह के परिजनों व ग्रामीणों ने बुधवार दिन 10.30 बजे बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग पर शव रख करीब 40 मिनट तक सड़क जाम किया। जाम की सूचना मिलते ही बांका टाउन थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के समझाने के बावजूद मृतक के परिजन जाम हटाने को तैयार नहीं थे।
बौंसी में स्कॉर्पियो ने व्यवसायी को मारी टक्कर, मौत
बौंसी के माड़वाड़ी टोला निवासी व्यवसायी मनोज डालमिया को होली की शाम एक स्कॉर्पियो सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें मनोज डालमिया की मौत मायागंज भागलपुर ले जाने के क्रम में हो गई। जबकि इस हादसे में दो अन्य जख्मी हो गए। घटना सोमवार को बौंसी पंजवारा पथ पर पंडाटोला के छापोलिका धर्मशाला के समीप की है। इस संबंध में मृतक के भाई मुकेश डालमिया ने बौंसी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें कहा गया है कि अनियंत्रित बिना नंबर की सफेद स्कॉर्पियो ने उनके भाई को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वे जख्मी हो गए। रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद मायागंज अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। व्यवसायी अपने तीन दोस्तों के साथ पापहरणी से घर आ रहे थे।
ग्रामीणों ने 40 िमनट तक किया रोड जाम
परिजनों के अनुसार मृतक नीरज को जबरदस्ती उसके दोस्त नेे देर शाम घर से ले गया था। उसी की वजह से उसकी मौत हुई है। मामले को दबाया ना जा सके इसलिए परिजनों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मीडिया कर्मियों के घटना स्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई की जाएगी।
करीब 40 मिनट के बाद शव को सड़क से हटाया गया और यातायात बहाल हो सका। जाम लगने की वजह से आने-जाने वाले राहगीरों को उस दौरान काफी परेशानी हुई। टाउन थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि मृतक की मां बेबी देवी के फर्द बयान पर भागलपुर के बरारी थाना में मामला दर्ज किया गया है। फर्द बयान मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
व्यवसायी के निधन पर शाेक
बौसी | राजवीर होटल में व्यवसायी मनोज डालमिया एवं व्यवसायी सह पूर्व खिलाड़ी ज्ञान शर्मा के निधन के बाद शोक सभा का आयोजन किया गया और श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मृतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की। इस दु:ख की घड़ी में मृतक के परिजनों को साहस देने की ईश्वर से कामना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मृतक के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित किया। मौके पर शंकर सिंह, शिव कुमार साह, प्रदीप घोष, विनोद शर्मा, अजय साह, अमीर सहित अन्य लोग थे।
नीरज की मौत के बाद 10.30 बजे से 40 मिनट तक बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग परिजनों और ग्रामीणों ने किया जाम
व्यवसायी के निधन पर शहर के प्रबुद्धजनों ने शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि।
बांका अमरपुर मुख्य मार्ग पर शव को रखकर सड़क जाम करते मृतक के परिजन।