पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चांदन डैम क्षेत्र को विकसित करने को ले किया निरीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बौंसी | क्षेत्र में 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच बांका के जिलाधिकारी बांका सुहर्ष भगत ने शनिवार को चांदन डैम का अवलोकन किया। ज्ञात को पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चांदन डैम के दौरे के क्रम में इस क्षेत्र को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने और यहां शीघ्र एक आईबी के निर्माण की घोषणा की थी। इसके जमीन को चिन्हित करने इस क्षेत्र को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने को लेकर विभिन्न स्थलों का उन्होंने निरीक्षण किया। इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी नवल किशोर मुख्य रूप से मौजूद थे। जिलाधिकारी सुहर्ष भगत औचक निरीक्षण के क्रम में शनिवार को बौंसी प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर मौजूद बीडीओ पंकज कुमार एवं सीओ गोपीनाथ मंडल से काफी देर तक प्रखंड एवं अंचल में चल रहे विकास कार्यों के बारे में पड़ताल की और सरकार के कार्यक्रम सात निश्चय में अनियमितता के बावत एवं कार्य में सुस्ती को लेकर बीपीओ को कड़ी फटकार लगाई और इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया।
खबरें और भी हैं...