- Hindi News
- National
- Banka News Instructions Given To Ensure Payment Of Incentive After Toilet Construction
शौचालय निर्माण के उपरांत प्रोत्साहन राशि भुगतान सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
डीएम सुहर्ष भगत ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, मनरेगा, जल-जीवन व हरियाली अभियान, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना, आईसीडीएस सामाजिक अंकेक्षण की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षात्मक बैठक में डीएम ने जिले के सभी बीडीओ को निर्देश देते हुए कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत कैंप लगाकर सभी योग्य लाभार्थियों को 31 मार्च 2020 तक भुगतान आवश्यक रूप से करा दें। इसके साथ ही सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि शौचालय निर्माण के उपरांत प्रोत्साहन राशि का भुगतान के लिए प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराना सुनिश्चित करें।
साथ ही डीएम ने सभी बीडीओ से प्रधानमंत्री आवास योजना तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 के सभी किस्तों का लंबित भुगतान एक सप्ताह के अंदर करें। उन्होंने कहा कि दैनिक पर्यवेक्षण कर पंचायतवार लक्ष्य निर्धारित करें, ताकि समय पर कार्य पूर्ण किये जा सके। डीएम ने कहा कि 31 मार्च, 2020 तक सभी प्रथम किस्त प्रदत लाभुकों का आवास निर्माण कार्य आवश्यक रूप से पूर्ण कराया जाय।
1276 चिह्नित भूमिहीनों का 31 तक भूमि कराएं क्रय : डीएम
डीएम ने अधिकारियों से मुख्यमंत्री वासस्थल क्रय सहायता योजना के अन्तर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के 1276 चिन्हित भूमिहीन लाभुकों को 31 मार्च 2020 तक में भूमि क्रय कराकर आवास उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में सभी सीओ, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की जल जीवन हरियाली अभियान के तहत संयुक्त रूप से सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं को चिन्हित कर आवश्यक रूप से अतिक्रमणमुक्त कराना है। इसके साथ ही प्रत्येक प्रखंड में अतिक्रमणमुक्त कराये गये दो-तालाबों को चिन्हित कर उसे सौदर्यीकरण कराने का डीएम द्वारा निर्देश दिया गया। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत वृक्षारोपण, चेकडैम, चापाकल के किनारे सोख्ता बनाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी पीओ से मनरेगा के तहत महिला, अनुसूचित जाति एवं जनजाति मजदूर की सहभागिता इन कार्यों में सुनिश्चित करने को कहा गया।
जिलाधिकारी द्वारा मननरेगा योजना के तहत विभिन्न बिन्दुओं यथा मानव दिवस सृजन, मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना, जाॅबकार्ड सत्यापन, आधार कार्ड, सामाजिक अंकेक्षण आपत्ति का निराकरण, वृक्षारोपण का कार्य समय पर सुनिश्चित करने को कहा गया। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत जिलाधिकारी ने निर्देश दिया की चयनित लाभुकों को वाहन क्रय कराकर उसके भुगतान कराये। उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों द्वारा वाहन क्रय नहीं किया गया है उनके स्थान पर अधिसूचित सूची से लाभुकों का चयन करते हुए वाहन क्रय कराने का कार्य करे। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बांका जिले में कुल 25,175 लाभुकों से प्राप्त आवेदन को स्वीकृत करते हुए सभी लाभुकों ई-पोर्टल पर करने का निदेश सभी बीडीओ को दिया गया, ताकि सभी लाभान्वित लाभुकों को डीबीटी के माध्यम से उसके खाता में राशि समाज कल्यान विभाग द्वारा भेजी जा सके।
समाहरणालय सभागार में बैठक के दौरान उपस्थित डीएम, डीडीसी एवं अन्य पदाधकारी।