- Hindi News
- National
- Chandan News Large Amount Of Country Liquor Recovered Police Arrested Three People
भारी मात्रा में देशी शराब बरामद, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
बेलहर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने दमजोर नैयासी टोला में छापेमारी कर 3 शराबी सहित भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बरामद किया है। गांव में नागो नैया के द्वारा अवैध महुआ शराब निर्माण कर बेचने की सूचना पर पुलिस बलों एवं स्थानीय चौकीदारों के सहयोग से तीन व्यक्तियों को पकड़ा।
पकड़ाए तीनों व्यक्तियों में योगेंद्र खैरा तथा दूसरे ने नागो नैया घर दमजोर नैयासी टोला एवं तीसरा संजय खैरा घर महुआटांड़ है। नागो नैया की घर की तलाशी में 10 लीटर की प्लास्टिक के डिब्बे में 8 लीटर देसी महुआ शराब एवं एक 5 लीटर के प्लास्टिक के डिब्बे में 5 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया। तथा 3 प्लास्टिक के डिब्बे में फुलाया हुआ महुआ एवं मीठा बरामद किया गया। जिसे विनिष्ट किया गया।
शराब के साथ महिला गिरफ्तार
चांदन | कोरिया पंचायत के भोंडा बाजार से पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक दिव्यांग महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार होली को लेकर चांदन थाना पुलिस लगातार लोगों को शराब के धंधे से दूर रहने, शराब ना पीने को लेकर अभियान चला रही थी। बावजूद रविवार को चांदन थाना पुलिस द्वारा चलाये जा रहे छापेमारी अभियान के दौरान भोंडाबाजार गांव से पिंकी देवी पति सनदेव मंडल को 20 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया।
पकड़ाए तीनों व्यक्तियों में योगेंद्र खैरा तथा दूसरे ने नागो नैया घर दमजोर नैयासी टोला एवं तीसरा संजय खैरा घर महुआटांड़ है। नागो नैया की घर की तलाशी में 10 लीटर की प्लास्टिक के डिब्बे में 8 लीटर देसी महुआ शराब एवं एक 5 लीटर के प्लास्टिक के डिब्बे में 5 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया। तथा 3 प्लास्टिक के डिब्बे में फुलाया हुआ महुआ एवं मीठा बरामद किया गया। जिसे विनिष्ट किया गया।
वहीं ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि पड़ोसी जयवंती देवी पति राणा नैया के द्वारा भी अवैध महुआ शराब निर्माण कर बिक्री किया जाता है। उसके घर पर भी छापेमारी की गई। हालांकि जयवंती देवी पूर्व से ही घर छोड़कर फरार हो गई। तलाशी में उसके घर से एक 15 लीटर के प्लास्टिक के गैलन में 15 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया गया। तथा एक 5 लीटर के प्लास्टिक के डिब्बे में फुलाया हुआ महुआ बरामद किया गया। उसे वहीं पर विनिष्ट किया गया। थाना पर तीनों व्यक्तियों का ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई।