गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया महौता गांव
अमरपुर प्रखंड अंतर्गत महौता गांव में सोमवार की सुबह जमीन विवाद में गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा। गोलीबारी की घटना में दोनों पक्ष की ओर से चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी को रेफरल अस्पताल अमरपुर में इलाज के लिए दाखिल कराया गया। जहां स्थिति नाजुक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
अमरपुर प्रखंड के महौता गांव में भूमि विवाद को ले दो पक्षों के बीच सैकड़ों राउण्ड चली। गोलीबारी की घटना में दोनों पक्षों से चार युवक ज़ख्मी हो गए। घटना को ले इलाके में दहशत का माहौल है। जख्मी प्रथम पक्ष के संजीव शर्मा एवं बीएसएफ जवान मुकेश शर्मा जबकि द्वितीय पक्ष से राजीव ठाकुर एवं प्रियरंजन ठाकुर का प्राथमिक उपचार स्थानीय रेफरल अस्पताल में डा. अशोक साह ने किया। जख्मियों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया। महौता गांव निवासी परमानंद ठाकुर एवं अवध किशोर शर्मा के बीच जमीन को ले वर्षों से विवाद चल रहा था। सूचना मिलते ही अमरपुर थानाध्यक्ष कुमार सन्नी, सुनील कुमार, बीके तिवारी, जमशेद खान, महौता की स्थिति को नियंत्रित किया।
गोलीबारी मेें दो बहनें जख्मी दो अपराधी हुए गिरफ्तार
रजौन | रजौन प्रखंड अंतर्गत कटिया जगदीशपुर गांव में मंगलवार शाम आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कटिया जगदीशपुर के दिनेश पासवान के 16 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार गांव के नहर की तरफ घूम कर अपने घर वापस आ रहे थे। इसी बीच उसे रास्ते में बाइक पर सवार चार युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। वहीं छोटू के घर पहुंचते ही चारों अपराधी हथियार से लैस उसके घर पहुंचे और फायरिंग कर दी। गोली छोटू की बड़ी बहन नीलम देवी के पेट के छूते निकल गई, जबकि दूसरी गोली छोटी बहन 19 वर्षीय ललिता देवी के उंगली में लगी। गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल पर कई ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों को देख अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए।
अमरपुर के महौता गांव में गोलीबारी की घटना में घायल युवक को अस्पताल ले जाते परिजन।