- Hindi News
- National
- Katoria News Marriage Of The Married Woman By Strangulation Recovered The Knife Used To Murder The Body
गला रेत कर विवाहिता की हत्या, शव के साथ हत्या में प्रयुक्त चाकू किया बरामद
कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बैलोनी गांव के निकट सरुआ बांध के झाड़ी से गुरुवार शाम एक नवविवाहिता की लाश बरामद मिली। हत्या गला रेतकर की गई है। स्थानीय लोगों के सूचना पर कटोरिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवविवाहिता का गला रेता शव बरामद किया गया।
साथ ही मौके से खून सने एक चाकू भी बरामद किया। मृतका की पहचान कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बैलोनी गांव के राजेश यादव की 20 वर्षीय प|ी करिश्मा देवी के रूप में की गयी। शव को देखने से लग रहा था विवाहिता की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से की गई है। जानकारी के अनुसार विवाहिता का मायका जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमाटांड़ गांव है, उसकी शादी दो वर्ष बैलोनी गांव के बासुदेव यादव के पुत्र राजेश से हुई थी।
ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार सुबह विवाहिता को गाय-भैंस को घर से बाहर करने सहित अन्य काम करते देखा गया था। साथ ही बताया कि पति और प|ी में अक्सर विवाद होते रहता था। ग्रामीणों द्वारा बांध में शव को देखकर घटना की सूचना कटोरिया पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही कटोरिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया गया। इधर ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर मृतका के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे जहां परिजनों द्वारा विवाहिता के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया गया। वहीं मृतका का पति सहित ससुराल वाले मौके से फरार बताए गये।
इस संबंध में कटोरिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले को लेकर मृतका के परिजनों एवं स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी से प्रथम दृष्टया मामला ऑनर किलिंग की लग रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अंतिम समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी थी।