पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पारिवारिक कलह में खाया विवाहिता ने जहर, गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घटना

अमरपुर | थानाक्षेत्र के भिखनपुर गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने जहर खा लिया। गंभीर स्थिति में परिजन महिला को लेकर स्थानीय रेफरल अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने महिला सुनीती देवी का प्राथमिक उपचार किया और गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। अस्पताल परिसर में महिला के परिजनों ने बताया किसी बात को लेकर महिला का अपने पति फुलो तांती से कहासुनी हो गयी। इसी गुस्से में आकर महिला ने कीटनाशक दवाई खा ली। महिला का उपचार कर रहे डाक्टरों ने महिला की स्थिति चिंताजनक बताई है।
खबरें और भी हैं...