मंत्री दौरा कर आमजन की समस्याओं से हुए रूबरू
बांका प्रखंड के हसिया बहरा पंचायत के करीब आधा दर्जन गांवों का राजस्व मंत्री राम नारायण मंडल ने दौरा कर लोगों से कुशलक्षेम पूछते हुए उनकी समस्याओं को सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उसके समाधान का निर्देश दिया। इस दौरान राजस्व मंत्री कल्याणपुर, लीलागोड़ा, पुनर्वास केंद्र दुधारी सहित आसपास के गांवों का दौरा कर केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी लोगों को देते हुए उसका शत प्रतिशत लाभ उठाने की आमजन से अपील की। इस अवसर पर भाजपा के वरीय नेता अजय कुमार दास, राघवेन्द्र झा, महेश गुप्ता, सुनील कुमार चटर्जी, मुकेश कुमार सिन्हा, पंकज घोष, उज्जवल कुमार सिन्हा सहित काफी संख्या में पार्टी के नेतागण व आमजन उपस्थित थे।
गांवों का दौरा करते मंत्री राम नारायण मंडल व अन्य।