पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banka News Minister Of Revenue And Land Reform Inspected The Building Of Block Office Under Construction

निर्माणाधीन प्रखंड कार्यालय के भवन का राजस्व व भूमि सुधार मंत्री ने किया निरीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

16 करोड़ 18 लाख 14 हजार की लागत से बन रहे बांका प्रखंड कार्यालय भवन का निरीक्षण शुक्रवार को बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री सह बांका विधायक राम नारायण मंडल ने किया। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य अधिकारियों व संवेदक को जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि नया भवन बनने के बाद प्रखंड व अंचल कर्मियों के साथ-साथ आम लोगों को भी काम कराने में काफी सुविधा मिलेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका इस ब्लॉक से 40 वर्षों का नाता है। इस दौरान वह मुखिया व प्रमुख के पदों पर रह कर लोगों की सेवा की है। मंत्री होने के नाते वह चाहते हैं कि लोगों को नये भवन बनने से काफी लाभ मिले। ज्ञात हो कि 16 करोड़ 18 लाख 14 हजार की लागत से तैयार होने वाले नये प्रखंड कार्यालय भवन का कार्य चल रहा है, जिसमें अंचल सह प्रखंड कार्यालय व स्टाफ क्वाटर बनाया जा रहा है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास सिंह, पंकज कुमार, मुकेश सिन्हा, महेश गुप्ता, उज्जवल सिन्हा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

निर्माणाधीन प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करते मंत्री राम नारायण मंडल व अन्य।
खबरें और भी हैं...