पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारिश के बाद धाेरैया अस्पताल के मुख्य गेट पर कीचड़, परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार की देर रात से हो रही बारिश के कारण अाम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से बचने के सारे इंतजाम नाकाफी साबित हुए हैं। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गेट पर लगे कीचड़ से कई लोग गिर गए। अस्पताल गेट पर कीचड़ से डॉक्टर, अस्पताल कर्मी एवं मरीजों सहित परिजनों को अस्पताल तक जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बताया जाता है कि घोघा-पंजवारा मुख्य मार्ग का सड़क निर्माण कर रहे एजेंसी के द्वारा अस्पताल गेट पर मिट्टी डाल दिया गया है, जिसके कारण कीचड़ हो गया है। चेतना फाऊंडेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार, जितेन्द्र भारती ने बताया कि सड़क निर्माण कर रहे एजेंसी की लापरवाही के कारण अस्पताल जा रहे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

अस्पताल के मुख्य गेट के समीप फैला कीचड़।
खबरें और भी हैं...