मुदीकुराम बना विजेता, मिला 10 हजार
जयपुर थाना क्षेत्र के लकरामा पंचायत के अलगजरा गांव में आज एक फुटबॉल मैच का आयोजन सजन सकाम क्लब अलगजरा की ओर से किया गया जिनमें बिहार और पड़ोसी राज्य झारखंड के सोलह फुटबॉल टीमाें ने हिस्सा लिया। 5 मार्च से प्रारंभ होकर यह टूर्नामेंट रविवार को समाप्त हो गया। मैच में प्रथम विजेता मुदीकुराम झारखंड की टीम हुई जिसे बतौर पुरस्कार दस हजार एंव द्वितीय पुरस्कार रोहीन्या टीम को आठ हजार एंव तृतीय पुरस्कार हथगड़ फुटबॉल टीम को छ हजार एंव चौथा विजेता टीम सरना टोला को पांच हजार पुरस्कार से नवाजा गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सोनालाल हेम्रमब उपास्थित थे जिनके हाथों से विजेताओं को इनाम बाँटा गया। मुख्य अतिथि की स्वागत ग्रामीणों ने आदिवासी लोकनृत्य से किया।
इस अवसर पर जयपुर पंचायत के मुखिया पति रूपलाल सोरेन पूर्व प्रमुख कटोरिया के अनिल मरांडी समाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। सैकड़ों आदिवासी ग्रामीणों ने इस मैच का आनंद उठाया और खिलाड़ियों की हौसला आफजाई की। स्थानीय खेलों में आम लोगों की सहभागिता काफी देखी जाती है।