पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजयुमाे के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रंजीत यादव के सम्मान में रविवार को कटोरिया सूईया रोड स्थित तैलिक वैश्य समाज धर्मशाला में भाजयुमो कटोरिया पश्चिमी प्रखंड अध्यक्ष सन्नी चौधरी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित की गयी। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कटोरिया मंडल के युवा साथी से पूरे समर्पण से पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने की अपील की। वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा युवाओं के कंधे पर आने वाले नव भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इतिहास गवाह है कि जब-जब भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जब जब हुंकार भरी तब तब एक सकारात्मक बदलाव सामने आया, इसलिए जरूरत सिर्फ आपकी पवित्र संकल्प का है। आप सभी युवा साथी मेरे साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लें जिससे आने वाले समय में युवा मोर्चा बांका जिला बिहार में प्रथम स्थान पर आए।मौके पर दोनों ने सभी को होली की शुुुभकामनायें दी। इस मौके पर अमित गुप्ता, आरजे पांडेय, गुरूशरण वर्णवाल, संतोष सहित युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जिलाध्यक्ष व युवा जिलाध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...