नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का 11 मार्च से होगा आयोजन
बौंसी | इंद्रदेव मेमोरियल नाईट क्रिकेट टुर्नामंेट 11 मार्च से ब्रम्हपुर में आयोजित होगा। इसमें बांका जिले के कई टीमे खेलेगी। इसकी जानकारी देते हुए आयोजक अमित झा एवं नीतेश कुमार ने बताया कि सीमित ओवरों के इस डे नाईट मैच की तैयारियां की जा रही है। आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है।