- Hindi News
- National
- Katoria News Normal Aged Amine Is Deranged Due To Eating The Wrong Herbs
गलत जड़ी-बुटी खाने से सामान्य वृद्ध अमीन हुआ विक्षिप्त
कटोरिया | बेंहगा गांव के एक वृद्ध का गुरुवार को गलत जड़ी-बूटी खाने से अचानक याद्दाश्त कमजोर एवं पागलपन जैसी हालत होने का मामला सामने आया है। उक्त वृद्ध खाजमीर अंसारी उर्फ अमीन पिता स्व शूकर मियां बताया गया है।
वृद्ध को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल लाया जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि खाजमीर शुगर का मरीज है और जमीन मापी करने का काम करता है। बताया कि बुधवार को कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बीचकौड़ी गांव की एक परिचित महिला द्वारा जड़ी बूटी से शरीर में सुगर की मात्रा खत्म करने की बात कह एक जड़ी दी थी। महिला द्वारा उक्त जड़ी को रात में पानी में डालकर फुलाने कहा गया था और सुबह उक्त जड़ी को पीसकर खाने की सलाह दी गयी थी। परामर्श के अनुसार वृद्ध ने गुरुवार सुबह जड़ी को खाया। बताया गया कि जड़ी खाने के दस मिनट बाद से पीड़ित विक्षिप्त जैसी हरकत करने लगा और किसी भी परिजन को पहचान नहीं पा रहा था।