दो पक्षों की मारपीट में एक जख्मी, चार पर प्राथमिकी
बाराहाट थाना क्षेत्र के फुलहारा गांव में दाे पक्षाें के बीच हुए विवाद में मारपीट के दाैरान एक व्यक्ति जख्मी हाे गया, जबकि चार लाेगाें के विरुद्ध बाराहाट थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जानकारी के अनुसार साेमवार की दाेपहर मिथलेश यादव ने घटना की लिखित शिकायत बाराहाट थाने में दर्ज करायी है। जिसमें उन्हाेंने बताया है कि वे अपने पूरे परिवार के साथ दरबाजे पर बैठे थे। गांव के ही शंकर यादव, दिलीप यादव, राहुल यादव, रंजीत यादव लाठी डंडे से लैस हाेकर उनके घर पर अा पहुंचे अाैर गाली-गलाैज शुरू कर दिया। विराेध करने पर अाराेपियाें ने मारपीट किया । उनका सिर जख्मी हाे गया। थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि र प्राथमिकी दर्ज करते हुए तहकीकात की जा रही है।
जख्मी मिथलेश।