बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति जख्मी
कटोरिया | आनंदपुर ओपी क्षेत्र के नारायणडीह गांव निकट बीती रात बाइक दुर्घटना में नारायणडीह गांव के नुनेश्वर हेम्ब्रम पिता मंगरू हेम्ब्रम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक का इलाज कटोरिया के एक निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। जानकारी के अनुसार उक्त युवक कसियनवा गांव स्थित एक दुकान से समान लेकर बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान नारायणडीह गांव के निकट बाइक फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने जख्मी युवक को इलाज के लिए कटोरिया पहुंचाया। इस दुर्घटना में युवक का बायां पैर टूट गया, जबकि नाक पर भी चोटें आयी।