सेविका चयन को ले लोगों ने किया हंगामा
प्रखंड के सैनचक पंचायत के भल्लू गांव में सहायिका चयन मामले में महिला पर्यवेक्षिका द्वारा धांधली किए जाने और बैक डेट में कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिस पर ग्रामीणों ने भारी विरोध जताया। सैनचक पंचायत के भल्लू वार्ड नंबर दो के वार्ड सदस्य राजकुमार यादव ने बताया कि महिला पर्यवेक्षिका चंदा कुमारी द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र में आम सभा का आयोजन 7 मार्च को
किया गया था। जिसमें महिला पर्यवेक्षिका द्वारा जानकारी दिये बिना आम सभा का आयोजन किया। वार्ड सदस्य ने कहा कि अाम सभा में चयन प्रक्रिया धांधली का आरोप लगाते हुए उपस्थित ग्रामीणों
ने हंगामा किया। देखते ही देखते वहां हंगामा काफी बढ़ गया और सेविका चयन के लिए आयोजित आम सभा को स्थगित कर दिया गया। इस सबंध में जब महिला पर्यवेक्षिका चंदा कुमारी को फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।