पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खुशियां बांटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धारैया | धोरैया में छिटपुट घटनाओं को छोड़ रंगों का त्योहार होली प्रखंड क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार को हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर गले मिल होली की बधाई दी। कुछ जगहों पर होली के गीतों पर लोग थिरकते दिखे। गुलाल लेकर छोटे-छोटे बच्चों के हुजूम के साथ युवाओं ने भी बड़े बुजुर्ग के पैर पर गुलाल देकर आशीर्वाद लिया और होली की शुभकामनाएं दी। वैसे तमाम बंदिशों के बावजूद चोरी छिपे शराब की बिक्री जारी रही। हालांकि शराब बंदी के कारण नशे में सड़क पर नागिन डांस करने वाले नजर नहीं आए। जबकि शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए धोरैया थानाध्यक्ष महेश्वर राय व धनकुण्ड थानाध्यक्ष विमल कुमार दास बल के साथ गश्ती करते रहे।
खबरें और भी हैं...