पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिव हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मायागंज ले जाने के दौरान हो गई थी मौत

बौंसी प्रखंड के बंधुआ कुराव थाना क्षेत्र के फ़ागा गांव के 60 वर्षीय शिव झा की हत्या भागा गांव के ही 2 लोगों ने कर दी थी। जख्मी अवस्था में पीड़ित को भागलपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के क्रम में शनिवार को उनकी मौत हुई है। वहीं इस कांड के नामजद अभियुक्त फागा गांव निवासी लक्ष्मी झा और उसके पुत्र मिथुन झा को बंधुआ कुरावा पुलिस ने गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

इसकी जानकारी देते हुए बंधुआ कुराबा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम गांव में ही गोबर ले जाने के दरमियान दो गोतिया के बीच झगड़ा हो गया था और मारपीट हो गई थी, जिसमें शिव झा एवं परशुराम झा बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। दोनों को बौंसी के रेफरल अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सक ने इलाज के बाद भागलपुर रेफर कर दिया। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में इलाज के क्रम में शिव झा की मौत हो गई। भागलपुर में ही मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं दिए गए आवेदन के आधार पर कांड के नामजद अभियुक्त दोनों पिता एवं पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें बांका हिरासत में भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...