पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajoun News Police Arrested Another Accused Absconding In The Firing Case

गोलीबारी कांड के नामजद फरार एक और अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रजौन | रजौन थाना पुलिस ने गोलीबारी कांड के नामजद फरार एक और अभियुक्त को बुधवार देर संध्या पकड़ने में सफलता पाई है। गिरफ्तार अभियुक्त विजय सिंह कटिया गांव का रहने वाला है। ज्ञात हो कि रजौन प्रखंड अंतर्गत मंगलवार की शाम कटिया गांव में गोलीबारी की घटना में दो सगी बहन गोली
लगने से जख्मी हो गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी के क्रम में मौके पर बंदूक व अंग्रेजी शराब को जब्त करते हुए दो आरोपी कुणाल एवं अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में एक अन्य आरोपी को बुधवार देर संध्या गिरफ्तार कर लिया गया।
खबरें और भी हैं...