मवेशी चोर को पुलिस ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार
बांका| जोगडीहा गांव के समीप से शुक्रवार को बांका पुलिस ने एक मवेशी चोर को एक गाय व एक सांढ़ की चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जोगडीहा के समीप कुछ लोगों ने एक पीकअप वाहन पर सिकानपुर रजौन निवासी विशन कुमार को एक गाय व एक सांढ़ को चढ़ाते हुए देखा तो तुरंत बांका पुलिस को सुचित किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मवेशी चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीकअप वाहन को भी जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि मवेशी चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।