झिकुलिया से पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार
बेलहर|बेलहर पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के झिकुलिया गांव में छापेमारी कर वारंटी गिरिजा दास पिता रामेश्वर दास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी पर न्यायालय से वारंट निर्गत था। वारंट निर्गत होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था।