पुलिस कस्टडी से शराबी हुआ फरार
बांका | दो शराबी को बांका पुलिस ने गांधी चौक स्थित पुराना अस्पताल परिसर से तीन बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक शराब के नशे में धुत्त था। जिसके बाद पुलिस ने दाेनों शराबी मुकेश कुमार व मन्नी कुमार को जांच के लिए सदर अस्पताल ले गयी। जहां से मौका देखकर मन्नी कुमार पुलिस कस्टडी से फरार हो गया।
वहीं मुकेश कुमार को शराब पीने और शराब रखने के जुर्म में जेल भेज दिया गया। हालांकि थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि एक व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है, जबकि एक व्यक्ति को बेल दे दिया गया लेकिन सवाल यह उठता है कि एक ही मामले में एक व्यक्ति को जेल जबकि दूसरे को बेल कैसे दिया जा सकता है? पुलिस कस्टडी के दौरान एक शराबी के फरार होने का मामला यहां चर्चा का विषय हुआ है।