- Hindi News
- National
- Banka News Police Took A False Statement Regarding The Firing Case In Patna
गोलीबारी मामले को लेकर पुलिस ने जख्मी का पटना में लिया फर्द बयान
थानाक्षेत्र के महौता गांव में विगत नौ मार्च को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर केस के अनुसंधान कर्ता मनोज कुमार पटना के पीएमसीएच अस्पताल पहुंचकर जख्मी प्रेम भारती का फर्द बयान को कलम बद्ध किया। जख्मी ने अवधेश शर्मा, मुकेश शर्मा, मिथिलेश शर्मा, संजीव कुमार शर्मा समेत बीस लोगों को नामजद करते हुए नौ मार्च को ताबड़तोड़ गोलीबारी करते हुए जख्मी कर देने का आरोप लगाया है। बताते चलें की मामले को लेकर एक पक्ष के जख्मी अवध किशोर शर्मा ने परमानंद ठाकुर, प्रेम भारती समेत चार लोगों को नामजद करते हुए थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया था, जिसपर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष का केस के अनुसंधानकर्ता पटना पीएमसीएच पहुंचकर फर्द बयान लिया है।
महौता गांव में ढाई डिसमल जमीन को लेकर अधिवक्ता परमानंद ठाकुर एवं अवध किशोर शर्मा के बीच वर्षों से विवाद चल रहा था। वरीय पदाधिकारी द्वारा पहल कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। होली पर्व के एक दिन पूर्व नौ मार्च को दूसरे पक्ष के अवध किशोर शर्मा अपने गुर्गों के साथ मिलकर विवादित जमीन की कटीले तार एवं लोहे की पीलर लगाकर घेराबंदी कर लिया। जिसका विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा कानुन को अपने हाथों में लेते हुए ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे। हमले में दोनों पक्षों से चार युवक ज़ख्मी हो गया जिसका प्राथमिक उपचार स्थानीय रेफरल अस्पताल में करते हुए गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।