- Hindi News
- National
- Banka News Polling For 26 Packs In A Single Phase Will Be Held On April 17 Publication Of Voter List On March 20
एक ही चरण में 26 पैक्सों के लिए 17 अप्रैल को कराया जाएगा मतदान, 20 मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन
जिले में 26 पैक्सों के चुनाव का बिगुल बज चुका है। एक ही चरण में सभी 26 पैक्सों पर चुनाव कराया जाएगा। उसी दिन विजयी प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी जाएगी। आगामी 20 मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला सहकारिता विभाग से लगातार अपडेट लिया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के विभिन्न प्रखंडों के 26 पदों के पैक्स अध्यक्ष का चुनाव 17 अप्रैल को कराया जाएगा, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। जिला सहकारिता पदाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि 26 पैक्सों के चुनाव के तारीख की घोषणा हो गयी है। ज्ञात हो कि पैक्स चुनाव को लेकर मतदाता सूची की तैयारियां और उसके बाद निर्वाचन को लेकर प्राधिकार ने 29 फरवरी को कट ऑफ की तारीख निर्धारित कर दिया था।
केवल उन्हीं व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया, जिन्होंने 29 फरवरी तक समिति की सदस्यता या सह सदस्यता ग्रहण किए। ज्ञात हो कि पिछले दिसंबर माह में कुल 117 पैक्सों का चुनाव संपन्न कराया गया था। जबकि इन 26 पैक्सों का चुनाव उस दौरान नहीं हो पाया था, जिसका एक ही चरण में 17 अप्रैल को चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
पैक्स चुनाव का निर्धारित कार्यक्रम
सूचना का प्रकाशन 20 मार्च
नामांकन तिथि 4 व 5 अप्रैल 11 बजे से 3 बजे तक
संवीक्षा तिथि 7 व 8 अप्रैल 11 बजे से 3 बजे तक
नामांकन वापसी 10 अप्रैल
चुनाव चिन्ह आवंटन तिथि 10 अप्रैल 11 बजे से 3 बजे तक
मतदान 17 अप्रैल 7 बजे से 3 बजे तक
मतगणना 17 मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद
निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति 22 अप्रैल
इन पैक्सों में होगा चुनाव
प्रखंड पैक्स
शंभूगंज पड़रिया, करसोप, बिरनौधा
धोरैया पैर
बांका लखनौड़ी
बाराहाट गोडद्वार
बौंसी गोकुला, डहुआ
कटोरिया कठौन, जयपुर, भोरसार, मनियां, घोरमारा, कटोरिया, मोथाबाड़ी व बड़वासिनी
फुल्लीडुमर धावा, चोहार, राजवाड़ा
चांदन चांदवरी, दक्षिणी वारने, विरनियां
अमरपुर सुल्तानपुर, पवैय, महादेवपुर, बैजूडीह
पांच पैक्सों की ओर से नहीं जमा कराई गई राशि
पिछले चुनाव में 26 पैक्सों का चुनाव पैसा जमा नहीं करने की वजह से नहीं कराया जा सका था। इस बार 26 पैक्सों का चुनाव कराया जाएगा। जबकि 5 पैक्सों ने अबतक राशि जमा नहीं कराई है, फिर भी विभाग इन पैक्सों पर चुनाव कराने का निर्देश जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शंभूगंज प्रखंड के पड़रिया, करसोप, बिरनौधा, कटोरिया के बड़वासिनी व अमरपुर के भदरिया पैक्स के द्वारा अभी तक राशि जमा नहीं कराई गई है, लेकिन इन पैक्सों पर चुनाव कराया जा रहा है।
जिला सहकारिता कार्यालय बांका।
कई पैक्सों का चुनाव नहीं होने से धान अधिप्राप्ति पर पड़ा है असर
बांका जिले में कई पैक्सों पर चुनाव नहीं होने की वजह से धान अधिप्राप्ति पर बुरा असर पड़ा है। किसान अपने धान को औने-पौने दाम पर बिचौलियों को बेच रहे हैं। धान अधिप्राप्ति की तिथि भी अब अंतिम चरण में है और सहकारिता विभाग धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य से कोसों दूर है। जिले में अबतक मात्र 2786 किसानों से 16 हजार 40.51 एमटी धान खरीदी गयी है। जबकि 4428 एमटी चावल पैक्सों के द्वारा एसएफसी को उपलब्ध कराया गया है। एक ओर जहां किसान धान बेचने के लिए परेशान हो रहे हैं, वहीं पैक्सों से नमी का हवाला देकर एसएफसी विभाग चावल नहीं खरीद कर रही है। जिसकी वजह से धान व चावल दोनों की अधिप्राप्ति के लक्ष्य में काफी पीछे है।
29 फरवरी को कट ऑफ की तारीख था निर्धारित।
17 अप्रैल को होगी विजयी प्रत्याशियों की घोषणा
चुनाव दिन ही परिणाम की होगी घोषणा
26 पैक्सों पर 17 अप्रैल को चुनाव काराए जाएंगे। मतदान के तुरंत बाद ही मतगणना कार्य प्रारंभ किया जाएगा। मतदान के दिन ही विजयी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।
-अरुण कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी, बांका