- Hindi News
- National
- Chandan News Post Tour And Meeting Held In Honor Of Mata Savitri Bai Phule
माता सावित्री बाई फूले के सम्मान में निकाली पद यात्रा व की सभा
प्रखण्ड क्षेत्र के कड़वामारन में दलित मुक्ति मिशन के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माता सावित्री बाई फुले के सम्मान में पद यात्रा निकाली गई, साथ ही एक सभा का आयोजन किया गया। सभा का उद्घाटन महिला विकास मिशन बिहार सरकार पटना के प्रबन्धक राधेश्याम राम एवं बेतिया के पूर्व सहकारिता विकास पदाधिकारी शशि भूषण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने आमसभा को संबोधित करते हुए बिहार दलित विकास एवं दलित मुक्ति मिशन दोनों के तत्वाधान में उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को बताया कि महिला दिवस पहली वार 28 फरवरी 1909 को अमेरिका में मनाया गया था। 1910 में जर्मनी की कलारा जेटलीन ने महिला दिवस को पूरे विश्व में मनाने का प्रस्ताव दिया जिसे कुछ देशों ने माना। 8 मार्च को महिला को सम्मान देने के लिए महिला दिवस मनाया जाने लगा सभा की अध्यक्षता दलित मुक्ति मिशन के निदेशक महेंद्र कुमार रोशन ने की। इस मौके पर दलित मुक्ति मिशन की सुनीता बहन सहित दर्जनों महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे l
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर उपस्थित महिला एवं अन्य।