पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गर्भवती पत्नी ने शराब पीकर मारने -पीटने का पति पर लगाया आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कटोरिया | कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दादनगर गांव की एक गर्भवती महिला ने गुरुवार को पति की प्रताड़ना से आकर कटोरिया पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी है। मामले को लेकर दादनगर गांव की रमनी देवी ने अपने पति कपिल पुझार के विरूद्ध आवेदन दिया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी को तीन साल हुआ है। इधर लगभग एक साल से उसका पति अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है और घर से भाग जाने कहता है। बीते दो दिन से पति लगातार मारपीट कर रहा और खाना भी नहीं खाने देता। इस दौरान वो बेहोश भी हो गयी थी। बीते बुधवार को पीड़िता ने छुपकर पड़ोसी की मोबाइल से अपने माँ को स्थिति से अवगत कराया।
खबरें और भी हैं...