- Hindi News
- National
- Shambhuganj News Property Worth Thousands Of Rupees Stolen From Kali Temple
काली मंदिर से हजारों रुपए की संपत्ति की हुई चोरी
शंभूगंज | मंगलवार की रात चोरों ने तिलडीहा दुर्गा मंदिर के समीप काली मंदिर का ताला तोड़ नकदी सहित हजारों रूपये की संपत्ति चुरा ली। मंदिर के सेवायत छत्रहार गांव के संतोष चौधरी ने गोगाचक गांव के नंदू मंडल पर चोरी का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज करायी है। सेवायत संतोष चौधरी ने बताया कि रोज की तरह बुधवार की सुवह जब मंदिर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला और सामान अस्तव्यस्त देख इसकी सूचना ग्रामीणाें काे दी। सूचना पर छत्रहार, तिलडीहा सहित अन्य गांव के लोग जुटने लगे।
ऐसे में गोगाचक गांव के नंदू मंडल पहुंचे और खुद चोरी करने की बात स्वीकार की और शिकायत करने पर जान मारने की धमकी दी। पीड़ित सेवायत ने मां काली के दान पेटी का नकदी, चांदी का मुकुट, पायल, घंटा, बाल्टी सहित 50 हजार की संपत्ति चोरी होने की बात कही है।