पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजस्व मंत्री ने अपने समर्थकों के साथ मनाया नमस्ते होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस को लेकर इस बार नहीं मनाई गई होली मिलन समरोह

शहर के सिन्हा मार्केट परिसर में रविवार को बिहार सरकार के राजस्व मंत्री राम नारायण मंडल ने अपने समर्थकों के साथ नमस्ते होली मनायी। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को उन्होंने होली की शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री मंडल ने बताया कि 7 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था लेकिन कोरोना वायरस को लेकर इस वर्ष पीएमओ कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में होली मिलन समारोह आयोजित नहीं की गयी। इस अवसर पर अबीर और रंग की जगह गुलाब फूलोें से उपस्थित लोगों का अभिवादन किया गया और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं उन्होंने आमजनों को दिया। इस अवसर पर भाजपा के वरीय नेता अजय कुमार दास, सोलेन कुमार सिन्हा, केदार सिंह, मुकेश सिन्हा, सुनील चटर्जी, महेश गुप्ता, श्याम सुन्दर कामती, मोना गुप्ता, प्रमोद सिंह सहित काफी संख्या में पार्टी के नेतागण व शहर के गणमान्य लाेग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...