पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Katoria News Review Of Progress Of Toilet Construction Geo Tagging And Incentive Payment

शौचालय निर्माण की प्रगति, जियो टैगिंग एवं प्रोत्साहन राशि भुगतान की समीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लोहिया बिहार स्वच्छ अभियान के तहत शौचालय निर्माण के प्रगति की समीक्षा को लेकर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीडीओ कुमार सौरभ की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रखंड के सभी स्वच्छाग्रही एवं कार्यपालक सहायक उपस्थित थे।

मौके पर बीडीओ ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत प्रखंड में हो रहे शौचालय निर्माण की प्रगति, जियो टैगिंग एवं प्रोत्साहन राशि भुगतान पर बिंदुवार जानकारी लेकर उसकी समीक्षा की। मौके पर बीडीओ ने लाभुकों द्वारा दिए आवेदन को जांचकर जल्द ही रिपोर्ट कार्यालय को देने को कहा ताकि प्रोत्साहन राशि लाभुकों के खाते में ससमय हस्तांतरित किया जा सके। इसके साथ ही वैसे लाभुकों को जागरूक करने का निर्देश दिया जिन्होंने अब तक शौचालय का निर्माण नहीं कराया है। बीडीओ ने स्वच्छाग्रहियों को प्रतिदिन गांव गांव घूमकर हर घर दस्तक देकर ग्रामीणों को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में बताकर शौचालय निर्माण कराने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस मौके पर बीसीओ अजीत कुमार के अलावे डीआरपी मुकेश कुमार सिंह, स्वच्छाग्रही संतोष कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार भगत, मनी सिंह, रवि कुमार मंडल, कार्यपालक सहायक धीरज कुमार, सूरज कुमार, विकास कुमार यादव, विवेक कुमार, सीताराम यादव,अमित यादव, शंभू यादव आदि उपस्थित थे।

शौचालय निर्माण के प्रगति की समीक्षा करते बीडीओ।
खबरें और भी हैं...