पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बालू लदा ट्रक एसीएमओ आवास परिसर में पलटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बांका | शहर के गांधी चौक पर अहले सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुरानी अस्पताल की दीवार तोड़ते हुए एसीएमओ परिसर में जा पलटी। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके से ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। वहीं सुबह होते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि गांधी चौक स्थित तीव्र मोड़ पर चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और दीवार को तोड़ते हुए एसीएमओ आवास परिसर में ट्रक जा घुसी। वहीं पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है मामले की छानबीन की जा रही है।
खबरें और भी हैं...