शंभूगंज-खेसर पथ पर स्कूल का हुआ उद्घाटन
प्रखंड क्षेत्र के शंभूगंज-खेसर पथ में नव निर्मित द लोड एकेडमी स्कूल परिसर में शनिवार को स्कूल के उद्घाटन समारोह का आयोजन भरतशिला पंचायत के मुखिया विनय प्रसाद के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह का संचालन सुनिल कुमार ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद गिरधारी यादव एवं विशिष्ट अतिथि भागलपुर के पूर्व उप मेयर डा. प्रीति शेखर थी। स्कूल का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। वहीं स्कूल के परिवार द्वारा आये हुए अतिथि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के छात्रों द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत गान गाकर स्वागत। वहीं स्कूल के छात्र छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।
आज के समय में अच्छी शिक्षा की बहुत जरूरी
सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में अच्छी शिक्षा की बहुत जरुरी है। यह स्कूल इस ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा देगी। हम उम्मीद करते हैं कि स्कूल अपने उद्देश्य में सफल होगी। वहीं डा. प्रीति शेखर ने कहा कि इस क्षेत्र में इंग्लिश माध्यम का स्कूल खोल कर यहां के युवाओं ने एक अच्छा काम किया है। हम उम्मीद करते हैं कि इस स्कूल के शिक्षकों द्वारा क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाएगी। इस मौके पर प्रो. बैद्यनाथ यादव, सेवा निवृत्त शिक्षक गणेश प्रसाद सिंह, आदित्य कुमार, रामानंद यादव, महेश्वरी यादव, सुधांशु कुमार, स्कूल के निदेशक राहुल कुमार, अमित कुमार, प्रणव राज, ब्रजकिशोर, मो. अहमद राजा मुख्य रूप से उपस्थित थे।