- Hindi News
- National
- Katoria News Scorpion Returning From Procession Accidental Eight Injured
बारात से लौट रही स्कोर्पियो दुर्घनाग्रस्त, आठ जख्मी
कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग स्थित राधानगर बाजार के समीप शुक्रवार को बारात से लौट रही एक स्कोर्पियो असंतुलित होकर सड़क किनारे पोल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
स्कार्पियो सवार कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हेंठ महेशमारा गांव के बिरेंद्र दास पिता नरेश दास, नंदू दास पिता भागीरथ दास, कंचन कुमार दास पिता राजेश दास, प्रदन कुमार दास पिता प्रकाश दास, सूरज कुमार दास पिता केदार दास, इंद्रदेव दास पिता पूरन दास, रंजन तुरी एवं कैलाश तुरी दोनों पिता कुलदीप तुरी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सबका इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। सभी गुरुवार को हेंठ महेशमारा गांव से बांका थाना क्षेत्र अंतर्गत गदला गांव गए थे। जहां से स्कोर्पियो से शुक्रवार को 3 बजे सुबह बारात से लौटकर वापस हेंठ महेशमारा गांव जा रहे थे।
इस दौरान राधानगर बाजार के पास चालक को नींद आने से स्कार्पियो असंतुलित होकर पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा कटोरिया पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कटोरिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार, सअनि विपिन यादव सभी घायलों को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया।