पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब लूटपाट मामले में दो अन्य की तलाश जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बांका|बुधवार रात शराब लदे पीकअप वाहन के पलटने के बाद हुए शराब लूटपाट मामले में बांका पुलिस को दो अन्य शराब चोर की तलाश है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि गुरूवार को गिरफ्तार शराब चोर कन्हाय प्रसाद चौहान से पूछताछ में उसने बताया है कि उसके साथ शराब चोरी में शहर के वाटर वेज कॉलनी निवासी सरिता कुमारी व उनका भतीजा शंकर प्रसाद सिंह भी शामिल है। जिसके बाद से ही पुलिस को दोनों की तलाश है, दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ज्ञात हो कि बुधवार रात को शराब लूटपाट मामले के बाद गुरूवार को भागलपुर से डॉग स्क्वॉड की टीम ने आसपास के कई घरों में छापेमारी की थी, जिसमें कन्हाय चौहान के साथ करन कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था।
खबरें और भी हैं...