सेविका ने आंगनबाड़ी केंद्र में लगाया सजहन
शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी चंचला कुमारी के निर्देश पर अब सेविका ने आंगनवाड़ी केन्द्र पर सजहन का पाैधा लगाना शुरू कर दिया है।
रविवार को प्रखंड क्षेत्र के आंगनवाड़ी केन्द्र कुर्मा की सेविका शोभा कुमारी व सहायिका बबिता देवी ने केन्द्र परिसर में ही सजहन का पेड़ लगाकर लोगो को भी पेड़ लगाने को लेकर जागरूक किया। सेविका शोभा कुमारी ने पेड़ लगाकर लोगों को सहजन के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। दूसरी तरफ पड़रिया गांव के आंगनवाड़ी केन्द्रों के सेविका नुतन सिन्हा ने भी आंगनवाड़ी केन्द्र पर सहजन का पेड़ लगाकर लोगों को वृक्ष लगाने के लिए जागरूक किया। इधर शंभूगंज सीडीपीओ चंचला कुमारी ने बताया कि पोषण पखवाड़ा के तहत शंभूगंज के उन्नीसो पंचायतों के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर सहजन का पेड़ लगाया जा रहा है। साथ ही लोगों को जल जीवन हरियाली अभियान के तहत पाैधे लगाकर पर्यावरण को बचाने के लिए भी जागरूक किया।
अांगनबाड़ी केंद्र पर पाैधराेपण करती सेविका।