पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संपत्ति विवाद में सात वर्षीय बच्ची जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कटोरिया | कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरमारा गांव में सहोदर भाईयों के बीच हुए भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक सात वर्षीय बच्ची जख्मी हो गयी। उक्त बच्ची का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना के संबंध में पीड़ित अर्जुन यादव पिता बरघू यादव ने कटोरिया थाना में अपने भाई देवेन्द्र यादव एवं उसकी प|ी अनिता देवी सहित भाभी बदमी देवी पति नारायण यादव के विरूद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। दिए गये आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि उसके भाई पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं दे रहे और घर से भाग जाने कहते हैं। यहां तक कि घर के आगे मौजूद चापाकल से पानी तक नहीं लेने देता। पैतृक संपत्ति हिस्सा मांगने पर मारपीट करता है। गुरुवार को पानी लेने को लेकर उपरोक्त नामजद ने मना किया और पत्थर से मारकर पीड़ित के सात वर्षीय बेटी फुलकुमारी को जख्मी कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।
खबरें और भी हैं...