- Hindi News
- National
- Bounsi News Special Rituals To Protect The Corona Virus At Madhusudan39s Court
मधुसूदन के दरबार में कोरोना वायरस से रक्षा के लिए हुआ विशेष अनुष्ठान
विभिन्न देशों में महामारी के रूप में तेजी से पांव फैला रहे कोरोना वायरस से समस्त संसार की रक्षा के लिए मंदार मधुसूदन की विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन गुरुवार को किया गया। मधुसूदन मंदिर के पंडा समाज एवं स्थानीय श्रद्धालुओं के द्वारा विश्व के कल्याणनार्थ गुरुवार को विशेष पूजा-अर्चना के साथ-साथ महाआरती और राग भोग लगाया गया।
भगवान को भोग में अन्न भोजन के साथ-साथ मीठा खीर का भी भोग लगाया गया। भगवान मधुसूदन को तुलसी की पत्तियां अति प्रिय है, इसी मान्यता के अनुसार उन्हें चरणों में दैनिक पूजा अर्चना के दौरान तुलसी का चढ़ावा चढ़ाया जाता है। विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती के आयोजन को लेकर स्थानीय पुजारी एवं भक्तों ने बताया कि कोरोना का प्रकोप धीरे-धीरे भारत सहित समस्त विश्व में अपना पांव पसार रहा है।
समस्त मानव जगत इस विषय को लेकर चिंतित है, सभी लोग इससे बचाव के उपाय को लेकर तरह-तरह के प्रयास कर रहे हैं. वही विष्णु के प्रतिरूप मधुसूदन के महात्म की जानकारी देते हुए बताया कि जब संसार पर विपत्ति आई थी तब प्रभु ने एक उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर समस्त संसार का कल्याण किया था, उसी सांवरिया सरकार के समक्ष इस स्वास्थ्य संकट से रक्षा के लिए विशेष प्रार्थना और पूजा की गई, जिससे मानव जगत की रक्षा और कल्याण हो सके, मधुसूदन में वो शक्ति है, जो व्यक्ति सच्चे भाव से उनके दरबार में प्रार्थना करते हैं, तो उसे वह सहर्ष स्वीकार करते हैं, इसलिए यहां के लोग उन्हें सांवरिया सरकार के रूप में भी पुकारते हैं और भगवान समय-समय पर अपने भक्तों की रक्षा करने में आगे आते हैं, इसी आस्था और विश्वास के साथ ऐसे विशेष पूजा का आयोजन किया गया।
भगवान मधुसूदन की विशेष पूजा-अर्चना करते पंडित।