- Hindi News
- National
- Banka News Striking Teachers Besiege The Dpa Office Slogans Against The Government
हड़ताली शिक्षकाें ने डीपीअाे कार्यालय का किया घेराव, सरकार विरोध में लगाए नारे
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर पिछले 17 दिनाें से अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे नियोजित माध्यमिक शिक्षकों द्वारा वेतन पर लगाये गये रोक सहित अन्य मुद्दाें काे लेकर शुक्रवार काे डीपीअाे स्थापना के कार्यालय का घेराव किया गया। इस दाैरान सैकड़ाें शिक्षकाें द्वारा सरकार द्वारा किये गये दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ व वेतन पर लगाये गये रोक को लेकर समाहरणालय स्थित धरना स्थल से प्रदेश संयुक्त सचिव नागेश्वर प्रसाद साह के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने पैदल मार्च करते हुए डीपीओ स्थापना के कार्यालय का घेराव किया।
इस दौरान घंटों तक शिक्षकों डीपीओ कार्यालय के समीप अपना आक्रोश प्रकट किया, व जमकर नारेबाजी की। इस क्रम में हड़ताली शिक्षकों द्वारा अपनी पांच सूत्री मांगों को भी दोहराया गया। जिसके बाद शिष्ट मंडल द्वारा डीपीओ से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए अपनी मांगों का पत्र सौंपा। प्रदेश संयुक्त सचिव ने बताया कि डीपीओ से शिक्षकों के उपर किये गये दमनात्मक कार्रवाई पर सवाल जबाब भी किया गया, जबकि 24 दिनों तक योगदान के बावजूद भी होली जैसे मौके पर वेतन नहीं दिये जाने पर भी सवाल पूछा गया। जिसपर उन्होंने उपर से आदेश का हवाल दिया। जबकि शिक्षकों के ऐरियर, सर्विस बुक सहित अन्य मुद्दों को लेकर भी बातचीत की गयी और इसे जल्द दिये जाने पर पहल करने की बात कही गयी। वहीं उन्होंने बताया कि करोना वायरल को देखते हुए सरकार ने 31 मार्च तक शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थानों को बंद किये जाने का आदेश जारी किया है, जिसे देखते हुए हड़ताली शिक्षकों का धरना कार्यक्रम भी स्थगित किया जा सकता है। हालांकि इसपर अभी बांका में निर्णय नहीं लिया गया है। वहीं इधर 17 वे दिन हड़ताली माध्यमिक शिक्षकों के धरना कार्यक्रम में रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक व पूर्व सांसद भूदेव चौधरी ने पहुंचकर शिक्षकों को अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को आश्वासन दिया की घोषणा पत्र में समान काम समान वेतन की मांग हमारी पार्टी शामिल करेगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर पंडित, सचिव रामेश्वर हरिजन, कर्मचंद्र यादव, अमरनाथ पासवान, संतोष कुमार, अनंत राय, अनंत लाल चौधरी, कृत्यानंद पोद्दार, अब्दुल हन्नान, प्रणव कुमार, रुपम कुमारी, राखी कुमारी, हेमलता कुमारी, निशा कुमारी, सीमा कुमारी, मधु कुमारी, राहुल कुमार, अब्दुल मन्नान, चंद्रशेखर कुमार, संदेश कुमार, अनिल कुमार झा, कर्मचंद्र यादव, गौतम कुमार, ललन कुमार सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।
प्राथमिक शिक्षक और तेज करेंगे अपना आंदोलन
पिछले 26 दिनों से हड़ताल पर डटे प्राथमिक शिक्षकों के हड़ताल की समीक्षा बैठक आहूत कर की गयी। जिसकी अध्यक्षता मुरलीधर सिंह ने की। इस दौरान प्रखंड स्तरीय सभी संयोजक, प्रखंड एवं जिला स्तरीय सभी शिक्षक संगठनों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे। इस दौरान बांका जिले के सभी प्रखंडों की प्रखंड़वार समीक्षा की गई, इसके लिए प्रत्येक प्रखंड के संयोजक एवं शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने चल रहे धरना एवं संघर्ष के बारे में बताया। इस दौरान सभी ने एक जैसे ही जबाब दिये, सभी ने कहा कि सभी शिक्षक अपने सात सूत्री मांगों को पूरा कराने के पक्ष में लड़ाई लड़ने पर आमदा है, जबतक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है, जबतक वे पूरी तरह से इस आंदोलन पर डटे हुए है। वहीं इस दौरान 23 को पटना में आयोजित शिक्षा बचाओ कार्यक्रम में भी शिक्षकों के जाने की बात कही गयी। जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद यादव ने सभी प्रखंड संयोजक तथा प्रखंड स्तरीय सभी शिक्षकों हड़ताल में भाग लेने वाले शिक्षक एवं भाग नहीं लेने वाले शिक्षकों की सूची बनाकर और दो दिनों के अंदर उसे जिला को देने का निर्देश दिया।
डीपीओ स्थापना से अपनी मांग को लेकर वार्ता करते शिक्षक।
डीपीओ स्थापना कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते माध्यमिक शिक्षक संघ।