- Hindi News
- National
- Banka News Striking Teachers Did Not Celebrate Holi Cm As Holika Protesting The Effigy Of Education Minister
हड़ताली शिक्षकों ने नहीं मनाई होली, होलिका के रूप में सीएम, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंक जताया विरोध
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर हड़ताल के 22वें दिन प्राथमिक शिक्षकों ने होलिका के रुप में जिले भर के प्रखंड मुख्यालय पर सीएम, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। शिक्षकों ने सरकार के दमनात्मक कार्रवाई के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए जमकर नारे लगाए। वहीं होली नहीं मनाते हुए शिक्षक पूरी तरह से हड़ताल पर डटे रहे। एक ओर जहां लोग होली के उत्साह में मशगुल थे, तो दूसरी ओर शिक्षक लगातार अपनी सात सूत्री मांगों के समर्थन में धरना स्थल पर डटे रहे।
हड़ताल के 24वें दिन भी प्राथमिक शिक्षक अपनी मांगों के समर्थन में डटे रहे। वहीं संयोजक मंडल के सदस्यों द्वारा बांका के 16 संकूल का रजिस्टर बनाया गया, जिसमें जो शिक्षक हड़ताल में शामिल नहीं हो रहे हैं, उनका मूल्यांकन किया गया।
संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद यादव ने कहा कि जो शिक्षक हड़ताल में नहीं है, इस रजिस्टर के माध्यम से उनका मूल्यांकन किया गया, कि आखिर वे कहां है, अगर वे हड़ताल में शामिल नहीं है, तो स्कूलों में योगदान दें, और अगर वे हड़ताल में है, तो धरना कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी मांगों को और बल दें।
23 को पटना में अपने व परिवार के साथ जुटेंगे शिक्षक
उन्होंने बताया कि अभी तक बांका प्रखंड में 29 शिक्षक आंदोलन में नहीं है, उनसे अनुरोध है कि अभी समय है। हमारी समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग में अपनी उपस्थिति दर्ज करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है, तो 23 मार्च को पटना में अपने व परिवार के साथ उपस्थिति बनाकर कुंभकर्ण निद्रा में सोए नीतीश कुमार को जगाने का प्रयास करेंगे। वहीं धरना के दौरान शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रखंड संयोजक परमानंद सिंह ने कहा कि 23 मार्च को जनप्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त कर, लिखित आदेश लेकर के 23 तारीख को पटना में आक्रोश मार्च में पूरे बांका जिला के शिक्षक उपस्थित होंगे। इस मौके पर विनय कुमार, नंद किशोर साह, मनोरंजन कुमार, संतोष कुमार, ममता कुमारी, पूनम कुमारी, बबिता कुमारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।
शिक्षकों की बातें सुन मंत्री ने उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखने का दिया आश्वासन
संघ के सदस्याें ने मंत्री से कहा कि एक ही स्कूल में नियमित चतुर्थ वर्गीय कर्मी काे पीएचई व अन्य डिग्रीधारी शिक्षकों के मुकाबले अधिक वेतन मिल रहा है। अपनी समस्याओं से उनलोगों ने सरकार को कई बार अवगत कराया है, लेकिन सकारात्मक पहल नहीं हुई। इसके अलावे शिक्षकों पर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है, जो ना तो सरकार के हित में, ना शिक्षकों के हित और ना ही छात्र-छात्राओं के हित में है। शिक्षकों ने पुन: मंत्री से सरकार को वार्ता करने की बात पर जोर दिया। जिसके बाद मंत्री ने उनकी बात को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर पंडित, सचिव रामेश्वर हरिजन, कर्मचंद्र यादव, अमरनाथ पासवान, संतोष कुमार, अनंत राय, अनंत लाल चौधरी, कृत्यानंद पोद्दार, अब्दुल हन्नान, प्रणव कुमार, रुपम कुमारी, राखी कुमारी, हेमलता कुमारी, निशा कुमारी, सीमा कुमारी, मधु कुमारी, राहुल कुमार, अब्दुल मन्नान, सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।
दाे दिन शांति के बाद हड़ताली माध्यमिक शिक्षकाें ने पुन: शुरू किया अांदाेलन
हाेली काे लेकर दाे दिन शांति के बाद पुन: नियाेजित माध्यमिक शिक्षकों ने अपनी पांच सूत्री मांगों काे लेकर हड़ताल पर डट गए हैं। शिक्षकाें ने संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव नागेश्वर प्रसाद साह के नेतृत्व में बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री सह स्थानीय विधायक रामनारायण मंडल का घेराव किया। इस दाैरान माध्यमिक शिक्षकाें ने राजस्व मंत्री काे अपनी पांच सूत्री मांगाें से अवगत कराया। राजस्व मंत्री ने धैर्यपूर्वक उनकी बाताें काे सुनी अाैर मांगाें को सरकार तक पहुंचाने का अाश्वासन दिया।
सीएम व शिक्षा मंत्री का होलिका के रूप में बांका प्रखंड मुख्यालय में पुतला फूंकते शिक्षक।