हड़ताली शिक्षकों ने किए नुक्कड़ नाटक
बौंसी | बीआरसी परिसर में शिक्षकों के धरना कार्यक्रम में शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। वेतन विसंगति एवं समान काम समान वेतन को लेकर नुक्कड़ के द्वारा दिखाया गया कि कैसे उन लोगों के साथ सरकार छल कर रही है। बारिश के बाद भी शिक्षक अपने धरना कार्यक्रम पर बैठे रहे और नारों को बुलंद किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों में रविन्द्र यादव, कौशल राज, दिलीप मिश्रा, पूरण पंडित, सुमित्रा टुडू, अंबिका सोरेन, राखी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।