- Hindi News
- National
- Banka News Striking Teachers Will Be Aware Of Karena Virus During Strike
हड़ताल के दाैरान लाेगाें काे काेराेना वायरस के प्रति जागरूक करेंगे हड़ताली शिक्षक
सात सूत्री मांगों काे ले हड़ताल पर डटे प्राथमिक नियाेजित शिक्षकाें का हड़ताल काेराेना वायरस की वजह से 31 मार्च तक स्कूल, काॅलेज, सिनेमा हाॅल सहित धरना, बैठक पर पाबंदी के बावजूद भी जारी रहेगा, क्याेंकि धरना प्रदर्शन की जगह पर अब शिक्षक गांवाें में जाकर अामलाेगाें के बीच हड़ताल के दाैरान लाेगाें काे काेराेना वायरस के प्रति जागरुकता अभियान चलाएंगे, साथ ही अामलाेगाें काे अपनी सात सूत्री मांगाें से अवगत कराते हुए इसके अाैचित्य व समर्थन पर हस्ताक्षर कराएंगे। इसकी जानकारी देते हुए जिला संयाेजक घनश्याम प्रसाद यादव ने बताया कि 31 मार्च तक हड़ताल के दाैरान धरना का कार्यक्रम स्थगित रहेगा।
शिक्षकाें काे संबाेधित करते संयाेजक घनश्याम प्रसाद यादव।