पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banka News Striking Teachers Will Besiege Deo Dpa Of 13 And 14 Against Salary Rakes And Repressive Action

वेतन राेक और दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ हड़ताली शिक्षक 13 और 14 काे डीईओ-डीपीअाे का करेंगे घेराव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर पिछले 16वें दिनों से अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे नियोजित माध्यमिक शिक्षकों द्वारा वेतन पर लगाये गये रोक अाैर दंडात्मक कार्रवाई के खिलाफ 13 एवं 14 मार्च को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना का घेराव करेंगे। इस दौरान हड़ताली शिक्षकों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज करने का आह्वान किया है। हड़ताल के 16वें दिन समाहरणालय मुख्य गेट पर धरना पर बैठे शिक्षकों को संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव नागेश्वर प्रसाद साह ने संबोधित करते हुए शिक्षकों से एकता बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि हड़ताल पर डटे शिक्षक रोजाना अपनी उपस्थित धरना स्थल पर दर्ज कराएं ताकि शिक्षकों की एकता दिख सके।

अगर राज्य से भी प्रतिनिधि यहां पहुंचे, उन्हें लगे कि बांका में शिक्षक संगठित होकर अपने हक आवाज को बुलंद कर रहे हैं, लेकिन कुछ शिक्षक उपस्थिति दर्ज नहीं कर इधर उधर घूम रहे हैं, जो गलत है। अपनी उपस्थित धरना स्थल पर दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि बीते दिन भी मंत्री, विधायक का घेराव कार्यक्रम किया गया, लेकिन हाेली अाैर अन्य वजहाें से शिक्षकों की उपस्थिति अपेक्षा के अनुरुप नहीं थी। शिक्षक पूरी तरह से संगठित होकर रोजाना धरना स्थल पर पहुंचे और 13 व 14 मार्च को जिला कार्यक्रम स्थापना के घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हाें।

अाक्राेश मार्च में शामिल होंगे बांका के शिक्षक

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर हड़ताल पर डटे प्राइमरी शिक्षकों को 25वें दिन गुरुवार को भी हड़ताल जारी रहा। बांका बीआरसी प्रांगण में करीब ढ़ाई सौ की संख्या में धरना स्थल पर बैठे शिक्षकों ने एक स्वर में सरकार के नीतियों के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान सभी शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं करती है तो बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर 23 मार्च को पटना में निकाले जाने वाले आक्रोश मार्च में बांका के शिक्षक अपनी ज्यादा से ज्यादा उपस्थित दर्ज कराकर सोये हुए नीतीश कुमार को जगाने की तैयारी करेेगें। वहीं धरना स्थल पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद यादव ने कहा कि प्रखंड के 16 संकुलों का रजिस्टर तैयार कर लिया गया है, संकुल स्तर पर शिक्षकों की उपस्थिति काफी अच्छी रही, अबतक महज 20 शिक्षक ही धरना में शामिल नहीं हो रहे है। इस दौरान शिक्षकों ने 16 मार्च से आहूत होने वाले पंचम से अष्टम तक के परीक्षा का बहिष्कार करेगें। इस अवसर पर प्रखंड संयोजक परमानंद सिंह, भैरव चौधरी, प्राथमिक शिक्षक संघ के वरीय उपाध्यक्ष मुरली कुमार, सरोज कुमार, विनय कुमार, नंद किशोर साह, मनोरंजन कुमार अन्य शिक्षक मौजूद थे।


अगर राज्य से भी प्रतिनिधि यहां पहुंचे, उन्हें लगे कि बांका में शिक्षक संगठित होकर अपने हक आवाज को बुलंद कर रहे हैं, लेकिन कुछ शिक्षक उपस्थिति दर्ज नहीं कर इधर उधर घूम रहे हैं, जो गलत है। अपनी उपस्थित धरना स्थल पर दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि बीते दिन भी मंत्री, विधायक का घेराव कार्यक्रम किया गया, लेकिन हाेली अाैर अन्य वजहाें से शिक्षकों की उपस्थिति अपेक्षा के अनुरुप नहीं थी। शिक्षक पूरी तरह से संगठित होकर रोजाना धरना स्थल पर पहुंचे और 13 व 14 मार्च को जिला कार्यक्रम स्थापना के घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हाें।

इस दौरान अन्य शिक्षक संघ के प्रतिनिधि ने भी हड़ताली शिक्षकों को संबोधित किया और अपनी एकता को बनाये रखने की अपील की। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर पंडित, सचिव रामेश्वर हरिजन, कर्मचंद्र यादव, अमरनाथ पासवान, संतोष कुमार, अनंत राय, अनंत लाल चौधरी, कृत्यानंद पोद्दार, अब्दुल हन्नान, प्रणव कुमार, रुपम कुमारी, डाॅ. राखी कुमारी, हेमलता कुमारी, निशा सिंह, सीमा कुमारी, मधु कुमारी, राहुल कुमार, अब्दुल मन्नान, चंद्रशेखर कुमार, संदेश कुमार, अनिल कुमार झा, कर्मचंद्र यादव, गौतम कुमार, ललन कुमार सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।

विभिन्न शिक्षक संगठनों की बैठक आज, लिए जाएंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति बांका तहत विभिन्न शिक्षक संगठन की बैठक 13 मार्च को 11 बजे प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांगण में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक घनश्याम प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आहूत की जाएगी।

जिसमें प्रखंड स्तरीय सभी संयोजक, प्रखंड स्तरीय सभी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष एवं सचिव, जिला स्तरीय सभी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष व महासचिव को आमंत्रित किया गया है। इस बैठक में शिक्षकों द्वारा जारी हड़ताल को और तेज करने सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।

बीआरसी के बाहर हड़ताल पर बैठे नियोजित शिक्षक संघ।

समाहरणालय गेट के बाहर अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठे माध्यमिक शिक्षक संघ।

16 वें दिन भी माध्यमिक शिक्षकों की हड़ताल रही जारी, सरकार विरोधी नारे लगा दिखाई अपनी नाराजगी
खबरें और भी हैं...