सूईया मंडल अध्यक्षों ने की बैठक आयोजित
कटोरिया | शिशु मंदिर में रविवार को भाजपा के सूईया मंडल ने मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य रूप से बेलहर विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी मनोज यादव उपस्थित हुए।गवहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तरीय कमेटी को लेकर चर्चा की और बूथ को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक के दौरान आगामी 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया गया।