- Hindi News
- National
- Barahat News Super Nineteen Captured The Nineteen Hero On The Green Shield
सुपर नाइनटिन ने नाइनटिन हीरो को हरा शील्ड पर जमाया कब्जा
मंगलवार को भेडामोड़ खेल मैदान में होली के अवसर पर सद्भावना मैच का आयोजन दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब के टीम ए और बी के बीच 20-20 ओवर की आयोजित हुई। इसमें दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब के टीम बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब बी की टीम ने 20 ओवर में 253 रन का बनाए। वही टीम ए ने 20ओवर में मात्र 174 रन बना ही पायी। इस प्रकार टीम बी ने मैच जीत लिया। मैन अॉफ दी मैच छोटू कुमार, बेस्ट बैट्समैन रूपेश कुमार, बेस्ट बॉलर राजा कुमार बनें। दोनों ही टीमों को पारितोषिक वितरण देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए और बेहतर खेलने का अनुरोध दोनों खिलाड़ियों से दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब के सदस्य प्रोफेसर विश्वजीत सिंह संजय सिंह समीर कुमार सिंह, उदय कांत यादव महेंद्र सिंह विद्या वर्मा सहित दर्जनों अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब के बी टीम ने ए टीम को हराया
भास्कर न्यूज | धोरैया
धनकुण्ड थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में आयोजित प्रिमियर लीग सीजन 10 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को सुपर नाइनटीन बनाम नाइनटिज हीरो टीम के बीच खेला गया। जिसमें सुपर नाइनटिन के कप्तान मजहर इमाम ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया।
पहली पारी खेलते हुए नाइनटिज हीरो की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में कुल 112 बनाये। वहीं 112 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर नाइनटिन की टीम ने 3 गेंद शेष रहते लक्ष्य की प्राप्ति कर मैच को जीत लिया। वहीं सुपर नाइनटिन टीम के संगम कुमार कों मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, जिन्होंने सर्वाधिक 55 रन अपने टीम के लिए बनाये। वहीं मैन आॅफ द सिरीज का पुरूस्कार मो. अराफत को एलसीडी टीवी दिया गया।
क्रिकेट टूनार्मेंट के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जाप जिलाध्यक्ष सह उत्तरी जिप सदस्य रफीक आलम एवं धनकुण्ड थानाध्यक्ष विमल कुमार दास ने विजेता व उपविजेता टीम के बीच शील्ड का वितरण करते हुए विजेता टीम को 20 हजार एंव उपविजेता टीम को 15 हजार का चेक प्रदान किया। मौके पर उमाशंकर ठाकुर, शमशाद, मो. असलम, गण्ेाश दास सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विजेता टीम को शील्ड देते जिप सदस्य व थानाध्यक्ष।
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हैं विश्वजीत सिंह।