पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीआरसी भवन में शिक्षकों ने पुतला फूंक दिखाई नाराजगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शंभूगंज प्रखंड के बीआरसी भवन के समीप नियोजित शिक्षकों का धरना बुधवार 22 दिन भी जारी रहा। सोमवार को बाजार में सामूहिक रूप से शिक्षकों ने होलिका दहन के बदले मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर, सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी किया। नेतृत्व कर रहे संघर्ष समिति के संयोजक महेन्द्र प्रसाद यादव, सुधांशु कुमार, सचिव बालेश्वर प्रसाद सहित अन्य ने बताया कि अब सरकार से आर-पार की जंग जारी है। शिक्षा और शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार के हरेक सवालों का मुंहतोड़ जबाब दिया जाएगा। मौके पर कई शिक्षक मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर शंभूगंज में नियोजित शिक्षकों के हड़ताल से यहां की शिक्षा व्यवस्था चरमराया गयी है।

खबरें और भी हैं...