पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिक्षकों की हड़ताल 25वें दिन भी रही जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमरपुर | सात सूत्री मांगों को लेकर अमरपुर प्रखंड के नियोजित शिक्षकों का अनिश्चित कालीन हड़ताल 25 वें दिन भी यथावत जारी रहा। गुरूवार के दिन धरना की अध्यक्षता शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के प्रखंड अध्यक्ष अमन खां ने किया। इस मौके पर प्रखंड सचिव प्रकाश सिंह ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि माननीय मुख्य मंत्री नीतिश कुमार की जिद्दीपन रवैया के कारण 25 दिनों से बिहार के सभी प्राथमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालयों में ताला लटकी हुई है। नौनिहालों समेत छात्र -छात्राओं का भविष्य अंधकार मय हो रही है। लेकिन हमारे मुख्यमंत्री कानों में रूई डालकर कुंभकर्णी नींद में सोयी हुई है। शिक्षक प्रताप भानु भास्कर ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पुरी नहीं होगी तब तक हम शिक्षकगण पुरी एकजुटता से हड़ताल पर डटे रहेंगे। प्रखंड अध्यक्ष मु0 अमन खां ने मौजुद शिक्षकों से पूरी एकजुटता के साथ धरनास्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की।
खबरें और भी हैं...