पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

िशक्षकों की हड़ताल 27 वें दिन भी जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बौंसी | स्थानीय बीआरसी भवन के प्रांगण में समान काम समान वेतन को लेकर जारी नियोजित शिक्षकों की हड़ताल 27 वें दिन भी जारी रही। शनिवार को शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। बारिश की मौसम में भी अपनी मांगो के समर्थन में सरकार विरोधी नारे लगाए। शिक्षकों ने कहा कि प्रकृति हम लोगों के धैर्य की परीक्षा ले रही है। फिर भी हम सभी साथी धरना स्थल पर डटे हुए हैं। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों में चंद्रशेखर आजाद, कौशल राज, रविन्द्र यादव, अनिल ठाकुर, दिलीप भगत, दिगंबर महतो, निशा पांडेय, सहित अन्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...