पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

माेटिवेटराें ने चलाया जागरुकता अभियान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कटोरिया | लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की सफलता को लेकर बीडीओ कुमार सौरभ के निर्देशानुसार रविवार को प्रखंड के सभी मोटिवेटरों की टीम ने प्रखंड के बड़वासनी एवं घोरमारा पंचायत स्थित गांवों में शौचालय निर्माण के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान मोटिवेटरों ने बड़वासनी पंचायत के नीमाटांड गांव जाकर ग्रामीणों से शौचालय निर्माण की अपील करते हुए खुले में शौच से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तृत रूप से बताया। साथ ही ग्रामीणों को शौचालय निर्माण के लिए जागरूक किया। वहीं जिन लाभुकों द्वारा शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है, उन्हें जल्द से जल्द शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित किया। साथ ही लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान में अपनी सहभागिता निभाकर प्रखंड को खुले में शौचमुक्त अभियान को सफल बनाने में योगदान देने की अपील की। इधर घोरमारा पंचायत के पपरेवा एवं नैयासी गांव में शौचालय निर्माण की प्रगति की जानकारी ली।
खबरें और भी हैं...